बिरिजा कुंड से उठी स्वच्छता की लहर 0 श्रद्धालुओं को मिला सख्त संदेश
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । चित्रकूटधाम की आस्था पथ पर आज सिर्फ श्रद्धा नहीं, बल्कि स्वच्छता का भी महायज्ञ देखने को मिला। रविवार को कामतानाथ परिक्रमा मार्ग, खासकर बिरिजा कुंड के आसपास, ऐसा दृश्य बना मानो पूरा शहर स्वच्छता ही सेवा का जीवंत उदाहरण बन गया हो। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और अधिशासी अधिकारी लाल जी के निर्देशन में नगर पालिका परिषद व कामदगिरि स्वच्छता समिति ने मिलकर व्यापक महासफाई अभियान चलाया। झाड़ू की हर चोट ने गंदगी पर प्रहार किया और कूड़ा-करकट का समुचित निस्तारण कर मार्ग को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित रूप दिया गया। अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा,
![]() |
| अभियान में लगे सफाईकर्मी |
बल्कि यह जनजागरण का भी सशक्त मंच बना। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें, प्लास्टिक के उपयोग को कम करें, बंदरों को मार्ग किनारे भोजन दें और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें। कामदगिरि स्वच्छता समिति के अध्यक्ष व ब्रांड एंबेसडर राकेश केशरवानी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत जनभागीदारी को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए सहयोग की अपील की। इस दौरान शिवा कुमार, कृष्णा शुक्ला समेत कई कार्यकर्ता और कर्मचारी सक्रिय भूमिका में नजर आए।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment