बबेरू / बाँदा, के एस दुबे । भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत व अन्य पदाधिकारी ने सांसद आवास पर घुसने का प्रयास किया, और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी से सांसद कृष्णा देवी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करने लगे, जैसलमेर पुलिस के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई, वहीं सांसद आवास मे मौजूद सपा महिल पदाधिकारियों ने इसका विरोध कर भाजपा के पदाधिकारी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया भाजपा पदाधिकारी का कहना है की जो 33% महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा था, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के द्वारा आरक्षण पूरा नहीं होने दिया, जिसको लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी से सांसद कृष्णा देवी शिव शंकर पटेल ने बताया कि 2023 पर सदन में सर्वसम्मति से महिला आरक्षण पास हो गया था। और सरकार 2027 से पूरे देश में लागू करने की बात कही थी, लेकिन ऐसा न करने की नियत विशेष सत्र बुलाकर जो बिल लाया
गया है उसका विरोध हमारी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी व सभी सदस्यों ने किया है. हम लोग मांग कर रहे हैं बिना सामाजिक न्याय के महिला बिल अधूरा है। हमारी मांग है कि 33% महिला आरक्षण के अंदर ओबीसी एससी और अल्पसंख्यक की महिलाओं को अलग से कोटा सुनिश्चित किया जाए, परिसीमन के आधार पर जाति जनगणना की जाए, यह लोग आधे अधूरे बिल और केवल भ्रम फैलाने वाला है। उत्तर प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध रेप उत्पीड़न आदि बेटियों की सुरक्षा कप लेकर उनके मुंह सिले हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मेरे आवास को घेरने के बहाने अराजकता फैलाने क्षेत्र की जनता को गुमराह करने और लोगों का ध्यान हटवाना चाह रहे हैँ। वहीं सपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कहा हम जनता की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते हैं तो यही पुलिस प्रशासन हमको हाउस अरेस्ट कर लेती है की पुलिस इनको पुलिस प्रशासन रोक नहीं सकती, हम आम जनमानस की समस्याओं को लेकर लड़ते रहे हैं और आने वाली 2027 के चुनाव में हम भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे उत्तर प्रदेश में हम समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएंगे. और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे। वही इस मौके पर पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी, इंद्रजीत यादव, लाखन निषाद,अभिराम सिंह, शनि पटेल,सपा महिला जिलाध्यक्ष अर्चना पटेल, किरण यादव, जिला पंचायत सदस्य रजनी यादव, निशा वर्मा, सुमन दिवाकर, नीलम गुप्ता, मौसमी कोटार्य , नीलम यादव प्रमोद यादव, जय करण श्रीवास, विजय करण श्रीवास, मिश्री लाल यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment