Pages

Monday, May 11, 2026

महिला आरक्षण को लेकर भाजपा के नेताओं ने सांसद आवास का किया घेराव,पुलिस से हुई धक्का मुक्की

बबेरू/ बाँदा, के एस दुबे  । बबेरू कस्बे के बांदा चित्रकूट सांसद आवास के पास सोमवार की दोपहर भाजपा के पदाधिकारी ने महिलाओ के साथ मिलकर महिला आरक्षण को लेकर धरना किया, भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत महिलाओं को लेकर अखिलेश यादव, राहुल गांधी एवं सपा सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांसद आवास मे घुसने का प्रयास किया। वहीं मौजूद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत व पुलिस कर्मियों के द्वारा पहले से ही सांसद आवास के पास वेरी गेटिंग लगा दिया था। भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी ने पुलिस से धक्का मुक्की करने के बाद सांसद आवास पर घुसने का प्रयास किया, वहीं सांसद


आवास मे मौजूद सपा महिला जिलाध्यक्ष अर्चना पटेल, किरण यादव, जिला पंचायत सदस्य रजनी यादव, निशा वर्मा, सुमन दिवाकर, नीलम गुप्ता, मौसमी कोटार्य , नीलम यादव, आदि पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा के पदाधिकारी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करने लगे, और जमकर नारेबाजी किया, जिसमें पुलिस प्रशासन के द्वारा भाजपा के पदाधिकारी को बाहर किया तब मामला शांत हुआ, इस मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा अजय पटेल रामप्रकाश साहू सुधीर कुशवाहा   राकेश गुप्ता रामकृपाल मौर्य, राजा दीक्षित महिला पदाधिकारी में मधु गुप्ता सहित अन्य दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment