सिंचाई बन्धु बैठक में गरजे किसान, अफसरों को मिला जवाबदेही का अल्टीमेटम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, May 13, 2026

सिंचाई बन्धु बैठक में गरजे किसान, अफसरों को मिला जवाबदेही का अल्टीमेटम

नहर से तालाब तक मचा हड़कंप 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में नई सिंचाई कॉलोनी स्थित संघ भवन मंगलवार को किसानों की पीड़ा और प्रशासनिक जवाबदेही का केंद्र बन गया, जहां आयोजित सिंचाई बन्धु की बैठक में बिजली, नहर और खराब व्यवस्थाओं को लेकर अफसरों की जमकर घेराबंदी हुई। उपाध्यक्ष दिनेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में साफ संदेश दिया गया कि अब किसानों की समस्याओं को फाइलों में दबाकर नहीं रखा जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने हर माह अनुपालन आख्या 25 तारीख तक उपलब्ध कराने की मांग उठाई, जबकि बनकट पम्प

सिंचाई बन्धु की बैठक में मौजूद किसान व अधिकारीगण

कैनाल की क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत का मुद्दा भी जोरदार ढंग से रखा गया। अतरौलीमाफी के खराब ट्रांसफार्मर और रेहुंटा गांव में जली केबल से परेशान ग्रामीणों की समस्या पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नांदी माइनर से सिकरिया तालाब भरने को लेकर भी सिंचाई विभाग को कड़े निर्देश मिले। बैठक में यह भी चर्चा रही कि वर्षों से जमे अधिकारियों के स्थानांतरण पर अब गंभीरता दिखाई जाएगी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और किसान नेताओं की मौजूदगी ने बैठक को खासा अहम बना दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages