बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 14, 2026

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा

ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में 4 की मौत

बांदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक स्कॉर्पियो कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। तहसील बांदा सदर के अंतर्गत हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारीअमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक  पलाश बंसल तत्काल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का नेतृत्व किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना आज सुबह उस समय हुई जब एक्सप्रेसवे पर एक स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस हृदयविदारक घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए


अस्पताल भेजा गया है। जिलाधिकारी अमित आसेरी और एसपी पलाश बंसल ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर ही मौजूद राहत कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की।हादसे के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक्सप्रेसवे पर रोड सेफ्टी के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर सुरक्षा मानक बढ़ाए जाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। एक्सप्रेसवे पर साइन बोर्ड और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages