डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
बांदा, के एस दुबे । जनपद में आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जे.एन. पी.जी. कॉलेज और महिला डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों आला अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।कड़ी सुरक्षा व्यवस्थारू परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल और सुरक्षा घेरे को परखा गया।
नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की लाइव निगरानी और अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया को देखा गया। अभ्यर्थियों की सुविधाएंरू परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाओं का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। समीक्षा के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।


No comments:
Post a Comment