Pages

Monday, May 11, 2026

एसपी ने मलवां थाने का किया औचक निरीक्षण

विवेचनाओं में गुणवत्ता व पारदर्शिता पर दिया जोर

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना मलवां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, बैरक, पुलिस आवास, विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस कार्यालय, शस्त्रागार, भोजनालय, मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना और हवालात का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा थाना परिसर में

मलवां थाने का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण उपरांत एसपी ने थाना प्रभारी, उप निरीक्षकों एवं कार्यालय कर्मचारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, विवेचनाओं की गुणवत्ता सुधारने तथा कार्यवाही में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि सीसीटीएनएस प्रणाली को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए, ताकि अपराध एवं अपराधियों से संबंधित सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित हो सके। साथ ही लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment