नीट पेपर लीक मामले को लेकर उठी आवाज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 15, 2026

नीट पेपर लीक मामले को लेकर उठी आवाज

प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग 

फतेहपुर, मो शमशाद । नीट परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक प्रकरण को लेकर जनपद में छात्रों, अभिभावकों एवं युवाओं में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में फतेहपुर से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई है। वीरांगना स्पोर्ट्स एकेडमी आर्मी ट्रेनिंग सेंटर के बैनर तले पहुंचे छात्रों ने दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में अनियमितताओं की खबरों ने लाखों मेहनती छात्रों और उनके अभिभावकों के विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य से सीधे जुड़ी हुई है, ऐसे में पेपर लीक जैसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते छात्र व अभिभावक।

गंभीर सवाल खड़े करती हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा पेपर लीक में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जरूरत पड़ने पर छात्रों के हित में परीक्षा दोबारा आयोजित करने पर भी विचार किया जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर प्राप्त हो सके। ज्ञापन भेजने वालों ने प्रधानमंत्री से मामले का शीघ्र संज्ञान लेकर छात्रों के हित में प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। इस मौके पर वीरांगना ग्रुप के चेयरमैन अभिनेश मौर्य, अभय, सुधीर, शिवकरन, सुनीता, संत कुमार, मदनलाल आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages