अधिवक्ता ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पर मारपीट का लगाया आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 16, 2026

अधिवक्ता ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पर मारपीट का लगाया आरोप

एसपी व जिला बार अध्यक्ष से लगाई गुहार

फतेहपुर, मो शमशाद । अधिवक्ता सिद्धार्थ राठौर ने जिला बार अध्यक्ष बाबू सिंह व महामंत्री को ज्ञापन देते हुए बताया कि शुक्रवार को कचेहरी से वापस घर जाते समय पटेल नगर चैराहे के निकट उनके साथ आदित्य त्रिवेदी पुत्र श्याम बाबू त्रिवेदी, अजय मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा अंगरक्षक राजवीर सिंह आदि ने वाहन हटाने को कहने पर उनके साथ मारपीट की। बताया कि मारपीट के दौरान खुद को अधिवक्ता बताए जाने पर अपमानजनक शब्दो का प्रयोग किया गया। आदित्य त्रिवेदी ने खुद को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि जहां चाहो शिकायत कर लो मेरा कुछ नहीं

बार अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।

कर पाओगे। अधिवक्ता ने बताया कि घटना की शिकायत को लेकर कोतवाली गया था जहां पुलिस कर्मियों ने एफआईआर दर्ज करने की जगह केवल शिकायती पत्र लेकर रख लिया। पीड़ित अधिवक्ता ने एसपी व बार अध्यक्ष को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस मौके पर प्रदीप कुमार, राजू यादव, नितिन त्रिपाठी, पंकज तिवारी, जीत कुमार, आशुतोष सिंह, अवधेश यादव, सुमित सिंह, अनमोल सिंह, निर्भय सिंह आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages