Pages

Monday, May 11, 2026

दिव्यांगजनों के हितार्थ उपकरणों के लिए चिन्हांकन कैंप का आयोजन

बांदा, के एस दुबे । दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बांदा द्वारा विकासखंड तिंदवारी में दिव्यांगजनों के हितार्थ उपकरणों के लिए चिन्हांकन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में क्षेत्र के दिव्यांगजन उपस्थित हुए, जहां विशेषज्ञ चिकित्सक डा विकासद्वीप गुलाटियां, डा एन एन मिश्र, डा शिवबरन सिंह एवं विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी किशन बाबू एवं रामसिया द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनका चिन्हांकन किया गया। कैंप के दौरान दिव्यांग प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण, पेंशन एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। अधिकारियों ने


बताया कि सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष डा अनिल शर्मा  ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांगजनों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।



No comments:

Post a Comment