कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े झपट्टामार गैंग के दो सदस्य - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, May 9, 2026

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े झपट्टामार गैंग के दो सदस्य

शिकार की तलाश में निकलते थे बाइक पर 

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर में लगातार हो रही छिनैती की वारदातों का कोतवाली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो शातिर झपट्टामारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन, एक पर्स, 2130 नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल की।

पुलिस की गिरफ्त में झपट्टामार गैंग के सदस्य।

बताते चलें कि बीते 29 अप्रैल को तुराबअली का पुरवा निवासी अनम परवेज स्कूल से घर लौट रही थीं। तभी भिटौरा रोड स्थित कलश गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से बैग झपट लिया और फरार हो गए। बैग में वन प्लस व सैमसंग मोबाइल, नगदी और जरूरी दस्तावेज थे। इसी दिन दूसरी घटना में असम निवासी ट्रक चालक गौतम चैहान लखनऊ बाईपास के पास फोन पर बात कर रहे थे, तभी बदमाश उनका मोबाइल और नगदी झपटकर भाग निकले। घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सीईआईआर पोर्टल और मुखबिर तंत्र की मदद ली। इसके बाद अयोध्या कुटी क्षेत्र से भूरा उर्फ निखिल गुप्ता और आशीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे बाइक से घूमकर सुनसान स्थानों पर महिलाओं व राहगीरों को निशाना बनाते थे। आरोपियों ने बताया कि बाइक की किस्तें भरने और नशे की लत पूरी करने के लिए वे छिनैती की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्र सहित कई पुलिस कर्मी शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages