मजदूरी बढ़ाए जाने को लेकर माकपा ने किया आंदोलन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 15, 2026

मजदूरी बढ़ाए जाने को लेकर माकपा ने किया आंदोलन

ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के नेतृत्व में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों पर ग्रामीण मजदूरों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से प्रेषित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के तहत वर्ष 2012 के बाद से पर्याप्त बजट आवंटन नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण मजदूरों को 100 दिनों के बजाय औसतन 50 दिन से भी कम रोजगार मिल पा रहा है। साथ ही मजदूरी दर कम होने और समय पर भुगतान न मिलने की समस्या भी उठाई गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वीबी राम जी योजना मजदूरों के हित में नहीं है, क्योंकि इसमें केवल 125 दिन रोजगार और खेती के समय 60 दिन काम न देने का प्रावधान है। इसे वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन में प्रमुख

मांगों का ज्ञापन अधिकारियों को सौंपते माकपा के पदाधिकारी।

मांगों में मनरेगा को पुराने स्वरूप में बहाल करना, साल में 200 दिन रोजगार और 700 रुपये दैनिक मजदूरी निर्धारित करना, बकाया मजदूरी का तुरंत भुगतान, तथा बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग मजदूरों को 10,000 रुपये मासिक पेंशन देना शामिल है। यूनियन ने यह भी मांग की कि सभी ग्रामीण मजदूरों को मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, स्नातक तक मुफ्त शिक्षा और पक्के आवास उपलब्ध कराए जाएं। इस मौके पर नरोत्तम सिंह, जगरूप भार्गव, राम सिंह मौजूद रहे। इसी तरह मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सिथौरा ब्रांच में यूनियन के जिलाध्यक्ष सुमन सिंह चैहान के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सिथौरा के ग्राम पंचायत सचिव जिला मंत्री रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अधिकारी कूरा जिला कार्यकारिणी सदस्य छोटेलाल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अधिकारी दंडवा जिला कार्यकारिणी सदस्य कयामुद्दीन के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अधिकारी मिर्जापुर तथा प्रांतीय सचिव फूलचंद पाल के नेतृत्व में बुद्धिमान ग्राम पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर कामरेड राम प्रकाश, कामरेड रामचंद्र, कामरेड मोतीलाल प्रजापति, कामरेड जंग बहादुर सिंह, कामरेड चंद्रशेखर सिंह, कामरेड मन्नालाल, कामरेड प्रेम गुप्ता, भूप सिंह यादव, भोग साहू, महेंद्र सिंह, कामरेड खुर्शीद सहित तमाम खेत मजदूर कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages