Pages

Tuesday, May 12, 2026

मधुमक्खियां ने तीन लोगों के ऊपर किया हमला, हालत गंभीर

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे  । कोतवाली क्षेत्र के सातर गांव में मधुमक्खियां ने तीन लोगों के ऊपर किया हमला, हालत गंभीर परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती  बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सातर गांव के रहने वाले अमर नाथ तिवारी पुत्र चन्द्र भूषण तिवारी उम्र 55 वर्ष यह अपने पुत्र  प्रशांत व बिक्रांत के साथ मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे मैवेशियों क़ो भूसा डाल रहे थे, तभी अचनाक पेड़ में लगी मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। जिससे तीनों की हालत गंभीर होने


लगी, परिजनों के द्वारा तुरंत तीनों पिता और पुत्र क़ो सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है। वही परिजनों ने बताया मधुमक्खियो  के हमले से तीनों की हालत गंभीर हो गयी वही पशु बांडे में बंधे 11 मैवेशी के ऊपर मधुमक्खियो ने हमला किया है जिनके इलाज के लिये पशु चिकित्सा धिकारी सूचना दी गई है।


No comments:

Post a Comment