बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । करिंगा गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास,किया परिजनों के द्वारा सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया।बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करिंगा गांव के रहने वाले नीरज पुत्र रविदास उम्र 23 वर्ष, यह सोमवार की रात्रि बजे, अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या
करने का प्रयास किया है। जैसे ही परिजनों ने देखा तो तुरंत फांसी के फंदे से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में अंधेर रात्रि भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है।

No comments:
Post a Comment