सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में डा.पीयूष ने दी जानकारी
बांदा, के एस दुबे । पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज बांदा में आज सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की कार्यशाला का आयोजन मंडली मास्टर ट्रेनर समन्वयक डॉ. पीयूष मिश्रा के निर्देशन में किया गया । कार्यक्रम में डॉ पीयूष मिश्रा द्वारा उपस्थित सभी छात्रों को सड़क सुरक्षा जागरूकता की महत्ता के विषय में बताया और यातायात नियमों का पालन करके हम किस प्रकार दुर्घटनाओं से बच सकते हैं इसकी बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट की महत्ता, नशे की हालत में वाहन ना चलाना, सीमित गति में वाहन चलाना आदि और दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद हेतु तत्पर होकर आगे आने के विषय में विस्तार से चर्चा की तथा सभी बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावको से अपील की गई कि कोई भी छात्र नाबालिक अवस्था में वाहन नहीं चलाने पाए और विद्यालय परिसर में कोई भी अभिभावक, शिक्षक, कर्मचारी बिना हेलमेट
लगाए दुपहिया वाहन लेकर नहीं आए इन सभी यातायात नियमों के माध्यम से हम सड़क दुर्घटना में कमी लाने में सक्षम होंगे इस अवसर पर बच्चों के द्वारा चित्रकला के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए चित्रों का निर्माण किया गया और सड़क सुरक्षा शपथ लेते हुए एक नोडल छात्र के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर श्रीमती आकांक्षा त्रिपाठी सहायक अध्यापक द्वारा बच्चों द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट पोस्टर पर छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया तथा अपेक्षा की कि पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बांदा के छात्र सड़क सुरक्षा जागरूकता नियमों के प्रचार प्रसार में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे अंत में कार्यशाला के समापन अवसर पर डॉ. पीयूष मिश्रा द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई।


No comments:
Post a Comment