आनलाइन दवा कारोबार के विरोध में बीस मई को बंद रहेंगी दुकानें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 14, 2026

आनलाइन दवा कारोबार के विरोध में बीस मई को बंद रहेंगी दुकानें

जिले के केमिस्ट व ड्रगिस्ट संगठनों ने किया आहवान

फतेहपुर, मो शमशाद । ऑनलाइन दवा व्यापार और ई-फार्मेसी के विरोध में जिले के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट संगठनों ने बीस मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का समर्थन करते हुए जिले में भी मेडिकल स्टोर बंद रखने की घोषणा की है। इस संबंध में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की गई। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एवं प्रादेशिक संस्था ओसीडीयूपी के आह्वान पर यह बंद किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि लंबे समय से ऑनलाइन दवा कारोबार, अवैध ई-फार्मेसी संचालन और बड़ी कंपनियों की मनमानी मूल्य नीति से देशभर के लाखों दवा व्यापारियों की आजीविका प्रभावित हो रही है। मांग पत्र में कहा गया कि देश भर के करीब 12 लाख से अधिक केमिस्ट एवं वितरक तथा उनसे जुड़े करोड़ों परिवार इस व्यापार पर निर्भर हैं, लेकिन बार-बार

डीएम को ज्ञापन सौंपते दवा कारोबारी।

शिकायत और निवेदन के बावजूद सरकार स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। संगठन ने 28 अगस्त की अधिसूचना जीएसआर 817(ई) और 26 मार्च 2020 की अधिसूचना जीएसआर 220(ई) को वापस लेने की मांग भी उठाई है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा। संगठन ने आमजन से 20 मई को सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक दवाएं पहले से खरीद लेने का अनुरोध किया है। मांग पत्र सौंपने वालों में चेयरमैन किशन मेहरोत्रा, अध्यक्ष सुमित रस्तोगी, महासचिव राजेश सोनी, गगन अग्रवाल, राजा गुप्ता, लोकेंद्र सिंह, राजीव कुमार, यतीश रायजादा, प्रतियोग प्रताप, बेटू यादव, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, सचिन कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार साहू, राहुल विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages