खनन कार्य में बाधा डालने और रंगदारी मांगने का आरोप, सपा नेता पर मुकदमा दर्ज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, May 15, 2026

खनन कार्य में बाधा डालने और रंगदारी मांगने का आरोप, सपा नेता पर मुकदमा दर्ज

बांदा, के एस दुबे । बरेहटा खंड संख्या-2 के खनन संचालकों ने कुछ अराजक तत्वों पर रंगदारी मांगने, खनन कार्य बाधित करने और सरकारी पट्टे में अवैध हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक बांदा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में कहा गया है कि खदान का संचालन नियमानुसार किया जा रहा है, लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति और उसके सहयोगियों द्वारा लगातार दबाव बनाकर रंगदारी मांगी जा रही है। आरोप है कि विरोध करने पर खदान बंद कराने तथा ग्रामीणों को भड़काने की धमकी दी जाती है। खनन संचालकों के अनुसार प्रतिदिन खनन कार्य प्रभावित होने से शासन को राजस्व हानि भी हो रही है।


प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि 8 मई 2026 को करीब 40-50 लोगों के साथ पहुंचकर खदान संचालन रुकवा दिया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पूर्व में भी मामले की शिकायत SDM सदर से की गई थी, जहां जांच में खदान संचालन सही पाया गया था। खनन संचालकों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए सरकारी पट्टे में डाली जा रही बाधा को हटाने की मांग की है। वही एस पी ने मामले को थाना प्रभारी निरीक्षक जसपुरा को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए । पूरे मामले की जानकारी जसपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह से की गई उनके द्वारा बताया गया की तहरीर के आधार पर फूलचंद निषाद पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही के जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages