गरीब, किसान व मजदूरों के लिए संगठन करता रहेगा संघर्ष: राजकुमार
फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने मवइया स्थित वृद्धाश्रम व तांबेश्वर धाम में बुजुर्गों के बीच सामग्री वितरित कर किसानों के मसीहा चैधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गरीब, किसान व मजदूरों के हितों के लिए संगठन संघर्ष करता रहेगा। किसानों के मसीहा चैधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि को सादगी के साथ मनाया गया। संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मवइया स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। जहां बुजुर्गों के बीच फल व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। तत्पश्चात तांबेश्वर धाम में
![]() |
| वृद्धाश्रम में महिला को सामग्री देते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी। |
भी उपस्थित लोगों को सामग्री वितरित की गई। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि संगठन के लोगों ने निर्णय लिया है कि गांव गरीब, किसान मजदूरों के लिए संगठन सदैव संघर्ष करता रहेगा और गांव-गांव किसानों को संगठन से जोड़ा जाएगा। किसानों के अधिकांश समस्याओं के समाधान के लिए धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रीतम सिंह, छोटे सिंह, डा0 लल्लन, अंकित सिंह चैहान, दीपक गुप्ता, महेन्द्र सिंह भदौरिया, बबलू सिंह, सोनू सिंह, उमेश सिंह परमार, सोनू सिंह, अजय सिंह चैहान, शैलेन्द्र सिंह, पुत्तन द्विवेदी, नरसिंह यादव, विकास सिंह, शिवदेश मौर्य आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment