जमीनी विवादः बेटे ने मां और भाई को मारी गोली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 10, 2026

जमीनी विवादः बेटे ने मां और भाई को मारी गोली

संपत्ति बंटवारे को लेकर बड़े पुत्र ने गोली मार कर की हत्या 

एसपी पलाश बंसल ने संभाली कमान

आरोपी राजकिशोर की तलाश में 4 टीमें गठित

बबेरू / बांदा, के एस दुबे । जनपद के बबेरू कस्बे में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गयाए जब एक घर के अंदर गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी। यहां एक कलयुगी बड़े बेटे ने जमीन के विवाद को लेकर अपनी ही मां और छोटे भाई की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।वारदात बबेरू कस्बे के पुरानी तहसील के पीछे स्थित एक घर में हुई। बताया जा रहा है कि परिवार में पिछले कुछ समय से पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पिता द्वारा जमीन बेचे जाने की बात से बड़ा बेटा नाराज था और लगातार इसका विरोध कर रहा था। रविवार को विवाद इतना बढ़ा कि तैश में आकर बड़े बेटे ने अपनी मां और छोटे भाई पर फायरिंग कर दी। गोलीकांड के तुरंत बाद आनन.फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले


जाया गया। हालांकिए घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पलास बंसल भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया हैए जो साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। पुलिस के अनुसारए प्रथम दृष्टया घटना का कारण जमीनी विवाद ही सामने आया है।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं।कस्बे में तनाव को देखते हुए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि अभियुक्त के पिता ने अपनी पुस्तैनी जमीन बेची गई थी जिसका विरोध अभियुक्त द्वारा किया गया थाए इसी मनमुटाव के चलते घटना कारित की गई है । दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चार टीमें गठित कर दी गई है । परिजनों से तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्यवाही करते हुए समीचीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा । मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है ।  जमीनी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages