केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर तहसील भवन में अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम संपन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 12, 2026

केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर तहसील भवन में अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम में एसडीएम ,बार संघ अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष तहसीलदार विकास पांडे नयाब तहसीलदार पूर्व आदि ने अपने अपने विचारों को व्यक्त किया।

बांदा, के एस दुबे । केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तहसील भवन परिसर में अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, बार एसोसिएशन पदाधिकारियों और न्यायिक कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।  संवाद के दौरान वक्ताओं ने केन्द्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की विधिक और जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर चर्चा की। अधिवक्ताओं ने नई आपराधिक कानून प्रणाली, ई-कोर्ट, डिजिटल न्याय व्यवस्था और त्वरित न्याय के लिए किए गए सुधारों की सराहना की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने


कहा कि "वन नेशन वन लीगल सिस्टम" की दिशा में उठाए गए कदमों से आम जनता को सस्ता और सुलभ न्याय मिल रहा है। मुख्य अतिथि ने अधिवक्ताओं को समाज का दर्पण बताया और कहा कि वकील न केवल कानून के जानकार होते हैं बल्कि समाज में जागरूकता लाने का भी काम करते हैं। उन्होंने केंद्र की योजनाओं जैसे मुद्रा लोन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना को अधिवक्ताओं के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर तहसील के कई वरिष्ठ अधिवक्ता, युवा वकील और अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages