2364 बूथों पर गूंजा पीएम की मन की बात का संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 28, 2026

2364 बूथों पर गूंजा पीएम की मन की बात का संदेश

भाजपा ने संगठन विस्तार व जनसंपर्क अभियान को दी नई धार

फतेहपुर, मो शमशाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण का रविवार को जिले के सभी 2364 बूथों पर उत्साहपूर्वक श्रवण एवं प्रसारण किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सदर विधानसभा के हंसवा मंडल स्थित बूथ संख्या-359 पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, जनभागीदारी, स्वच्छता, डिजिटल सशक्तिकरण और समाज के प्रेरणादायी प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक संदेश देशवासियों को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने और समाज के विकास में सक्रिय

बूथ पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देखते जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।

भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष के निर्देशन में जिले के सभी 23 मंडलों में मंडल प्रभारियों को प्रवास पर भेजा गया। इस दौरान बूथ समितियों की बैठकों को सक्रिय बनाने, संगठन को और अधिक मजबूत करने, डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और बूथ सशक्तिकरण अभियान की रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रम की मॉनिटरिंग जिला कार्यालय से की गई। इस अवसर पर मन की बात के जिला संयोजक नीरज सिंह, सह-संयोजक कुलदीप भदौरिया एवं ओम मिश्रा सहित मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages