विद्युत आपूर्ति चरमराई।
पैलानी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील अंतर्गत कालेश्वर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारियों द्वारा एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। सिद्धार्थ कुमार गुप्ता डिस्काम उपाध्यक्ष निविदा संविदा कर्मचारी संघ की अगुवाई में ठेकेदारों व अधिकारियों की मिली भगत से 2 माह का वेतन न मिलने पर शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे धरना प्रदर्शन शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक धरना प्रदर्शन चला रहा और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीओ पैलानी ज्ञानेश कुमार को दिया। वही एक्शियन विद्युत व सुपरवाइजर द्वारा शुक्रवार की रात तक संविदा कर्मचारियों का 2 माह का वेतन देने का आश्वासन देने पर कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया वहीं संविदा कर्मचारी शिव विजय यादव ने बताया कि यदि शुक्रवार की रात तक कर्मचारियों का दो माह का वेतन नहीं आया तो वह दोबारा शनिवार को कालेश्वर विद्युत उपकेंद्र में धरना प्रदर्शन करेंगे।
धरना प्रदर्शन से विद्युत व्यवस्था चरमराई- तीन दर्जन से ज्यादा संविदा कर्मचारियों द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करने से विद्युत व्यवस्था कैमरा गई जसपुरा ब्लॉक के रामपुर, तिंदवारी ब्लॉक के पलरा व नरी समेत कई गांव में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई गई है। एसडीओ पैलानी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि संविदा कर्मचारियों का ज्ञापन मिला है और उन्होंने उच्चाधिकारियों को वेतन न मिलने को लेकर अवगत कराया है समस्या का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाएगा। इस दौरान उमेश कुमार जसपुरा ,करण कुमार, जुगल पलरा ,राहुल सिंह पैलानी, संदीप ,शिव विजय कालेश्वर विद्युत सब स्टेशन, उमेश कुमार ,मनोज कुमार, शिव मिलन ,राजेश कुमार, दीपेंद्र ,अशोक कुमार, कुलदीप कुमार ,जय किशोर आदि दर्जनों संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment