Pages

Sunday, June 7, 2026

केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में लामबंद हुई कांग्रेस

बांदा, के एस दुबे । बुंदेलखंड के पर्यावरण और जल संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश दीक्षित के आवास पर एक बेहद महत्वपूर्ण और आपात बैठक का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जनपदों से आए सक्रिय प्रबुद्धजीवियों, समाजसेवियों और किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में बहुचर्चित केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड को होने वाले दूरगामी नुकसानों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई और सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर आक्रोश फूटा।


बैठक में मौजूद विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान सरकार की विकास नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए सीधे तौर पर पर्यावरण संकट से इसे जोड़ा। आज बांदा का तापमान विश्व स्तर पर 49 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, जिसका मुख्य कारण पहाड़ों को नष्ट करना, बड़े पैमाने पर जंगलों और वृक्षों की कटाई तथा नदियों पर अंधाधुंध डैम बनाकर उनके प्राकृतिक जल प्रवाह को रोकना है। प्रबुद्ध जनों ने समूचे बुंदेलखंड की जनता से अपील की है कि वे इस विनाशकारी परियोजना के विरोध में अब सड़कों पर उतरें। यदि आज आवाज नहीं उठाई गई, तो भविष्य में बांदा सहित पूरे बुंदेलखंड में पानी का ऐसा भीषण संकट खड़ा हो जाएगा जिससे निपटना नामुमकिन होगा। वक्ताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि बुंदेलखंड संभाग पहले से ही अति पिछड़ा है और इस परियोजना से यह पूरी तरह तबाह हो जाएगा।

परियोजना के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन खड़ा करने के लिए बैठक में सर्वसम्मति से एक 11 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. संजय द्विवेदी दनादन को सर्वसम्मति से इस संघर्ष समिति का जिला संयोजक मनोनीत किया गया।इस उच्च स्तरीय बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों, किसान यूनियनों और राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ सामाजिक कार्यकतार्रू कृष्णा गांधी, सुनन्दा गांधी, दिव्या भारती, एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी,वरिष्ठ सपा नेता मुमताज अली, जिला कांग्रेस महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, सुन्दरलाल सुमन, रमेश चन्द्र दुबे,अखिलेश सिंह गौर (जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन), जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी इसके अलावा शिवप्रसाद भारती, अजय कुमार द्विवेदी, रामदत्त तिवारी, शंकर दयाल, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, जयपाल कुशवाहा, शिवसागर सिंह, लालबाबू राजपूत, सेवालाल वर्मा सहित दोनों राज्यों के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment