धड़ल्ले से सज रही जुएं की फड़, उठ रहे सवाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 14, 2026

धड़ल्ले से सज रही जुएं की फड़, उठ रहे सवाल

असोथर, फतेहपुर, मो शमशाद । थाना असोथर क्षेत्र में अवैध जुएं के कारोबार को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्षेत्र के कठौता एवं मैकुवापुर गांवों में कथित रूप से बड़े पैमाने पर जुए की फड़ संचालित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां दिन-रात चिट-पट के खेल में लाखों रुपये का दांव लगाया जाता है, जिससे युवा वर्ग जुए की लत का शिकार होता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, जरौली चैकी और सरकंडी चैकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में जुआरी जुटते हैं। आरोप है कि लंबे समय से यह गतिविधि संचालित हो रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि

जुआं खेलते जुआंड़ी।

जुए के कारण कई परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और सामाजिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। मामले में जब सरकंडी चैकी प्रभारी धीरज जायसवाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस प्रकार की किसी जुए की फड़ की जानकारी नहीं है। वहीं जरौली चैकी प्रभारी अंकुश यादव ने बताया कि पुलिस समय-समय पर दबिश देती है, लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही जुआरी मौके से फरार हो जाते हैं, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है। इस संबंध में थाना प्रभारी असोथर रामशंकर सरोज ने कहा कि जुआड़ियों के विरुद्ध जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। अवैध जुए के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages