विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश झांसी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत दिनांक 05 जून 2026 को बुन्देलखण्ड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बी.आई.ई.टी.), झाँसी में झाँसी विकास प्राधिकरण के सहयोग एवं समन्वय से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपने संबोधन में उपाध्यक्ष श्री हिमांशु गौतम, झाँसी विकास प्राधिकरण ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के महत्व पर बल देते हुए सभी से वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने तथा पौधों के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। वहीं, प्रो. जितेन्द्र


कुमार शर्मा, निदेशक बी.आई.ई.टी. झाँसी ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को प्रकृति एवं मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से पौधारोपण एवं उसके संरक्षण का दायित्व निभाने का आग्रह किया। दोनों  ने हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल परिसर के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर  उपाध्यक्ष श्री हिमांशु गौतम ,प्रो. जितेन्द्र कुमार शर्मा , अधिशासी अभियन्ता श्री राजकुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages