भाजपा की बैठक में प्रभारी मंत्री ने बताया कोर कमेटी का महत्त्व
जिले के विकास कार्यों को पूरा कराना मेरी प्राथमिकता -- प्रभारी मंत्री
बाँदा, के एस दुबे । जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) का प्रथम बार जनपद आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सर्किट हाउस में जोरदार स्वागत किया गया l इस अवसर पर आयोजित सांगठनात्मक बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश से उन्हें बाँदा जिले के अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराने एवं जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराने के लिए जिले का प्रभार सौंपा गया हैं जिसका वे पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा करने का कार्य करेंगे l यदि कोई अधिकारी लापरवाही करता हैं तो उसे जिले से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा l उन्होंने कोर कमेटी का महत्त्व बताते हुए कहा कि इस कमेटी में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के मुख्य पदाधिकारी शामिल होंगे l जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं की विकास सम्बन्धी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा l वे प्रत्येक माह जिले के विभागीय अधिकारीयों की
समीक्षा बैठक लेंगे और यदि भाजपा के मण्डल स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कराएँगे l यदि किसी भी अधिकारी की शिकायत मिलेगी तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी l बैठक में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, शिक्षक एम एल सी बाबूलाल तिवारी, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, संतोष गुप्ता, जगराम सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, अशोक त्रिपाठी जीतू, बाल मुकुंद शुक्ला, सुनील पटेल, वन्दना गुप्ता, मालती बासू, संगीता वेद निराला, विवेकानंद गुप्ता, राजकरन कबीर, अजय पटेल, उत्तम सक्सेना, ममता मिश्रा दुर्गा चौरसिया सहित जिला व मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment