बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे में मोहर्रम की सातवीं को हज़रत कासिम की याद में निकाला गया मेहंदी पलंग जुलुस मे पुलिस बल रहा मौजूद बबेरू कस्बे मे मंगलवार की शाम मोहर्रम की सातवीं को हज़रत इमाम हुसैन के बड़े भाई हज़रत इमाम हसन के बेटे हज़रत कासिम जो दीने इस्लाम के लिए कर्बला में याजीदी फ़ौज से लड़ते-लड़ते शहीद हो गए थे, उन्ही कि याद में आज मंगलवार की शाम 5 बजे से बबेरू कस्बे के अतर्रा रोड, शिवाजी चौराहा, रोड़ बेज बस स्टैंड, कमासिन रोड, से सभी मेहंदी पलंग को ढ़ोल नागाड़ो की मातमी धुन मे बड़ा इमामबाड़ा में पहुंची, जहाँ सभी मेहंदी पलंगो का कदीमी मेहंदी पलंग से मिलाप कराया गया. जहाँ सैंकड़ो की
संख्या मे मुस्लिम समुदाय के लोगो ने हजरत क़ासिम की याद मे मातम किया, उसके बाद सभी मेहंदी पलंग व ढाल सवारियों को एक साथ पुरे कस्बे मे मातमी धुन पर भ्रमण किया जा रहा , उसके बाद सभी जुलूस वापस अपने अपने इमाम बाड़े पर पहुंचेगी। जहाँ देर शाम जुलुस का समापन किया जायेगा इस मौके पर कमेटी के अजमेर अली, हाफिज एतबार अली, मंसूर अहमद , कासिम खांन,शकील खान, नफीस अली, सफीक अली, एजाज अहमद, मोइन कुरैशी, शहीद कुरैशी, अहमद रजा,मो अनीश, पप्पू कुरैशी, खलील कुरैशी, सहित सैंकड़ो की संख्या मुस्लिम समुदाय के लोगो जुलूस में मौजूद रहे वही सुरक्षा को देखते हुवे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत क़स्बा इंचार्ज, मनीष कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक रामेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या मे पुलिस बल मौजूद रहा।

No comments:
Post a Comment