छात्रों की आवाज़ बनी कांग्रेस, पेपर लीक पर सरकार को घेरा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2026

छात्रों की आवाज़ बनी कांग्रेस, पेपर लीक पर सरकार को घेरा

एक शिक्षण संस्थान में कांग्रेस ने किया छात्रों की गूंज कार्यक्रम 

फतेहपुर, मो शमशाद । बिंदकी रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में कांग्रेस पार्टी की ओर से छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा कथित पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र और प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी एवं शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा की मौजूदगी में पार्टी प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे ने कहा कि मौजूदा सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर छात्रों और उनके परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों से लाखों-करोड़ों रुपये खर्च

छात्रों को समझाते प्रवक्ता ई0 देवी प्रकाश दुबे।

कराए जाते हैं, लेकिन कई परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों से निराश होकर कई छात्र मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं, जो बेहद चिंताजनक है। ई. देवी प्रकाश दुबे ने अपने संबोधन में शिक्षा बजट और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर होने वाले खर्च का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि छात्रों से बड़ी राशि खर्च कराने के बावजूद उन्हें पारदर्शी परीक्षा प्रणाली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पक्षधर रही है और अवसर मिलने पर सभी छात्रों को बेहतर एवं निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी, ताकि देश का युवा बिना आर्थिक और मानसिक दबाव के अपने भविष्य का निर्माण कर सके। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कल्याण, राकेश शास्त्री, कालीन उल्ला सिद्दीकी, रामशंकर शुक्ला, रामनरेश महाराज, प्रशांत शुक्ला, अभिषेक कश्यप, अंकित निषाद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages