राष्ट्रहित सर्वाेपरि का संदेश देते हैं भामाशाह: नरेश उत्तम
फतेहपुर, मो शमशाद । समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को जिला कार्यालय में महान दानवीर, कुशल प्रशासक एवं राष्ट्रभक्त भामाशाह की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके त्याग, राष्ट्रसेवा और बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भामाशाह भारतीय इतिहास के ऐसे महान व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने अपना संपूर्ण धन राष्ट्र और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के कठिन संघर्ष के दौर में भामाशाह द्वारा दिए गए
![]() |
| भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सांसद नरेश उत्तम पटेल व अन्य। |
आर्थिक सहयोग से सेना का पुनर्गठन संभव हुआ और मेवाड़ ने मुगल सत्ता के विरुद्ध अपना संघर्ष पूरी ताकत के साथ जारी रखा। उनका जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की अमर मिसाल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हल्दीघाटी के युद्ध के बाद जब मेवाड़ आर्थिक संकट से जूझ रहा था, तब भामाशाह ने अपनी पूरी संपत्ति महाराणा प्रताप को अर्पित कर इतिहास में अमिट स्थान बनाया। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। संचालन जिला सचिव हीरा लाल साहू ने किया। इस अवसर पर दलजीत निषाद, संगीता राज पासी, अरुणेश पांडेय, अंकित यादव, एडवोकेट सुनील उमराव, रत्नेश रत्ना, ज्ञान सिंह, सुरेश यादव, एडवोकेट कपिल यादव, कमलेश पासी, इंद्र नारायण सिंह, सत्यप्रकाश यादव, गोविंदा पासी, अभिमन्यु यादव, विक्रम बहादुर सिंह, लवकुश सिंह पटेल मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment