पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एएसपी ने की बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 6, 2026

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एएसपी ने की बैठक

सोशल मीडिया की अफवाहों पर रहेगी पैनी नजर

बांदा, के एस दुबे । आगामी 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली श्आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती लिखित परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए बांदा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। शनिवार 6 जून 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े दिशा-निर्देश दिए। 3 दिन, दो पालियों में होगी परीक्षा; बनाए गए 8 केंद्र बता दें कि यह लिखित परीक्षा दिनांक 8, 9 एवं 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बांदा जनपद में कुल 08 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।


बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता बनाए रखने के लिए बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए।पर्याप्त पुलिस बल की तैनातीरू सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास और संवेदनशील चौराहों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। संदिग्ध व्यक्तियों, सॉल्वर गैंग और अवांछनीय गतिविधियों पर पुलिस की खुफिया टीमें सतर्क नजर रखेंगी। परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन और ट्रैफिक मैनेजमेंट की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स पर भ्रामक खबरें या पेपर लीक जैसी अफवाहें फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की साइबर सेल पैनी नजर रख रही है। किसी भी प्रकार की शरारत या अवांछनीय गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।बैठक के अंत में एएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश देकर अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages