खदान में घुसकर दबंगों ने खदान कर्मचारी को पीटा वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई
बांदा, के एस दुबे । जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी धाम निवासी एक युवक ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और लूटपाट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरी धाम निवासी अर्पित सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह खदान संख्या 300/316 बहादुरपुर श्योढ़ा मे कर्मचारी है। बीते 13 जून को दोपहर करीब 1:30 बजे अपने खदान संचालक का काम देख रहा था। इसी दौरान अभिनव सिंह , जीतू सिंह, शुभम अनिल कुमार, राकेश , राजू एवं अन्य लोग अपनी टीयूवी गाड़ी से आए खदान पर बाहर बुलाकर गाली-गलौज करने लगे। बोले कि मेरी गाड़ी बिना रॉयल्टी और पैसा के लोड होगी विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी सोने की चेन तथा नकदी एक लाख भी
छीन लिया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पीड़ित ने घटना की सीसीटीवी फुटेज तथा मोबाइल पर मिली धमकियों के साक्ष्य होने का भी दावा किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उसे और उसके परिवार को धमकियां दे रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।वही पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।


No comments:
Post a Comment