मृतक पत्रकार को श्रद्धांजलि देकर पत्रकार के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2026

मृतक पत्रकार को श्रद्धांजलि देकर पत्रकार के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे में सड़क दुर्घटना मे पत्रकार की मृत्यु हो जाने से पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा  को लेकर उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्रधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।बबेरू कस्बे मे पिछले 25 जून की सुबह अमर उजाला के वारिष्ठ पत्रकार स्वा बाबूलाल गुप्त को अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दिया था जिनकी घटना स्थल पर हीं मृत्यु हो गयी, जिसको लेकर आज सोमवार को शहीद पत्रकार स्व सुरेश चंद्र गुप्त प्रेस क्लब बबेरू के द्वारा समय 11 बजे बबेरू मुख्य चौराहा अद्भुत शिव मंदिर मे शोक सभा आयोजित कर मृतक पत्रकार स्व बाबूलाल गुप्त के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया, और 2 मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना किया है। उसके बाद 7 सूत्रीय मांगो को लेकर दोपहर 12 बजे एसडीएम अवनीश कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है, जिसमे मांग की किया की घटना को अंजाम देने वाले


अज्ञात पिकअप को पकड़ा जाये, पीड़ित पत्रकार के परिजनों को 50 लाख रुपया की आर्थिक सहायता की जाये, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाये, मुख्य चौराहा व तिराहे मे सीसी टीवी कैमरा लगाया जाये, सड़क के चारो तरफ सड़को के किनारे पड़ी गिट्टी मोरम ईंटा को हटवाया जाये. सड़क दुर्घटना को देखते हुवे पत्रकार दुर्घटना बीमा लागू किया जाये, नो एंट्री होने के वाबजूद भारी वाहनों पर रोक लगाई जाये, इन्ही समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है, और,कहा गया है की, अगर एक माह के अंदर मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे, इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार बुद्ध प्रकाश अग्निहोत्री, शिव विलास शर्मा, मुरलीधर चौरसिया, शहीद पत्रकार सुरेश चंद्र गुप्ता प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलेश चौरसिया, महासचिव जितेन्द्र श्रीवास, नंदू चतुर्वेदी, विनय सिंह,रामू तिवारी, क़ासिम खान, राजेन्द्र गुप्ता पुत्तन सिंह,वेद शर्मा सुभाष शर्मा, अखिलेश पासवान, नाथू पटेल अजय श्रीवास्तव, संदीप पटेल, शशि गुप्ता, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल, भारतीय किसान यूनियन के संगठन मंत्री ब्रजराज सिंह यादव सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages