अवैध गांजे के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, भेजा जेल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2026

अवैध गांजे के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, भेजा जेल

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बाँदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । बता दे की देर रात्रि थाना कमासिन पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रिशु पुत्र शिवशंकर निवासी लोहरा थाना कमासिन जनपद बांदा को राजापुर बबेरु मार्ग पर इटर्रा बढौनी


तिराहे से अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है । तलाशी के दोरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 300 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त रिशु पुत्र शिवशंकर निवासी ग्राम लोहरा थाना कमासिन को जेल भेजा गया । गिरफ्तार करने वाली टीम मे उप निरीक्षक जाबिर अली, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत यादव कांस्टेबल अजीत कुमार मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages