भारत समुद्र से लेकर आकाश तक सुरक्षित और आत्मनिर्भर: प्रकाश द्विवेदी
जल संचयन को जन आंदोलन बनाने की प्रेरणाः रामकेश निषाद
बांदा, के एस दुबे । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम श्मन की बातश् के 135वें संस्करण को आज बांदा जिले के प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा बेहद उत्साह के साथ सुना गया। नेताओं ने एक सुर में कहा कि यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जन-जागरण और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने का एक प्रेरक मंच है। उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अपने इंदिरानगर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से हमें राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की नई ऊर्जा व
प्रेरणा मिलती है। यह पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से सीधे जोड़ने का एक जीवंत संवाद है। आज प्रधानमंत्री जी ने कैच द रेन अभियान के माध्यम से जल संचयन को एक बड़ा जन आंदोलन बनाने के लिए देशवासियों को प्रेरित किया है, जो बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खुरहंड स्थित अपने आवास पर कार्यक्रम को सुनने के बाद कहा कि श्मन की बातश् प्रधानमंत्री के आत्मीय संवाद का ऐसा सशक्त माध्यम बन चुका है, जो समाज के प्रेरणादायी प्रयासों को एक नई पहचान देता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि शास्त्रार्थ केवल अपनी बात रखने का जरिया नहीं, बल्कि वाद-संवाद और मंथन की एक गहरी प्रक्रिया है। आज हमारा भारत समुद्र से लेकर आकाश तक अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है। जिलाध्यक्ष ने बंगालीपुरा बूथ पर सुना कार्यक्रम, रेखांकित की श्वोकल फॉर लोकलश् की ताकत भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने शहर के बंगालीपुरा स्थित बूथ संख्या 30 में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने इस बार आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती ताकत, स्वदेशी रक्षा एवं विमानन क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धियों, योग की वैश्विक प्रतिष्ठा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा श्वोकल फॉर लोकलश् जैसे विषयों के माध्यम से देश के विकास में जन-भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया है।
मन की बात कार्यक्रम के समापन के बाद जिले के सभी बूथों पर बूथ समिति की विशेष बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में संगठन की मजबूती, डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने और सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न बूथों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण भी किया गया।


No comments:
Post a Comment