ताजियादारों की नई समस्याओं के समाधान का प्रयास करेगी कमेटी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 8, 2026

ताजियादारों की नई समस्याओं के समाधान का प्रयास करेगी कमेटी

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी की हुई बैठक

फतेहपुर, मो शमशाद । आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी की एक आवश्यक बैठक सोमवार को मन्ना मियां पुरानी बकरी बाजार बाकरगंज में आयोजित की गई। बैठक में शहर क्षेत्र के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया एवं अलम के जुलूसों से जुड़े ताजियादार और अलमदार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष चैधरी मोईन राईन ने की, जबकि संचालन महामंत्री वारिस उद्दीन ने किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए ताजियादारों एवं अलमदारों ने मोहर्रम जुलूसों से संबंधित समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं पर अपने विचार रखे। अध्यक्ष चैधरी मोईन राईन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम से पूर्व जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका

ताजियादारों की बैठक को संबोधित करते सुन्नी काजी-ए-शहर मुफ्ती सहाबुद्दीन।

अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप दिया गया है। ज्ञापन में ताजिया, अलम एवं पलंग के जुलूस मार्गों में आने वाली समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्गों पर अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, खुली पुलियों की मरम्मत तथा आवारा पशुओं की समस्या के निराकरण के लिए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। महामंत्री वारिस उद्दीन ने कहा कि बैठक में ताजियादारों द्वारा जो भी नई समस्याएं दर्ज कराई गई हैं, उनका समाधान कराने के लिए कमेटी पूरी गंभीरता से प्रयास करेगी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित काजी-ए-शहर अब्दुल्ला सईदुल इस्लाम एवं सुन्नी शहर काजी मुफ्ती सहाबुद्दीन ने कहा कि कमेटी पूरी मजबूती के साथ सभी ताजियादारों के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ताजियादारों द्वारा उठाई जाने वाली सभी जायज समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में शब्बीर अहमद, चैधरी अब्दुल सलाम, समी खान, कफील अहमद, हाजी खुर्शीद आलम, हाजी कासिम अली, रियाज अहमद, फरीद खान, इश्तियाक, नईम भंडारी, परवेज खान, हाफिज अहमद, खलील खान, लल्लू राईन, राशिद राईन, शब्लू भंडारी, बबलू भंडारी, मुमताज बावर्ची, सलमान, राजा तिवारी, शकील चैधरी, महमूद चैधरी सहित बड़ी संख्या में ताजियादार एवं अलमदार मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages