मोबाइल हाथ में पाकर सभी ने पुलिस का जताया आभार
फतेहपुर, मो शमशाद । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपते हुए सराहनीय कार्य किया। पुलिस ने 113 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये है, बरामद कर गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उनके मालिकों को सुपुर्द किया।
![]() |
| महिला को उसका मोबाइल सौंपते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। |
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर जनपदीय एवं थाना स्तर की सीसीटीएनएस टीमों ने लगातार मॉनिटरिंग और समन्वित प्रयास किए। अभियान के दौरान जनपद के साथ-साथ अन्य जिलों और राज्यों से भी मोबाइल फोन बरामद किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी कार्यप्रणाली की जमकर सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अभियान में जनपदीय सीसीटीएनएस टीम तथा सभी थानों की सीसीटीएनएस टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


No comments:
Post a Comment