18 जुलाई को होटल शिवा इन में सजेगा 'पैराडाइज ऑफ यूपी सीजन-3' का भव्य मंच - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 17, 2026

18 जुलाई को होटल शिवा इन में सजेगा 'पैराडाइज ऑफ यूपी सीजन-3' का भव्य मंच

देशभर के मेकअप एक्सपर्ट देंगे प्रोफेशनल ट्रेनिंग

देवेश प्रताप सिंह राठौर

उत्तर प्रदेश, उन्नाव। आर.एस. प्रोडक्शन हाउस के तत्वावधान में 18 जुलाई 2026 को होटल शिवा इन, उन्नाव में 'पैराडाइज ऑफ यूपी सीजन-3' का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में मेकअप, फैशन, मॉडलिंग, डांस और उभरती प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने के साथ-साथ विशेषज्ञों से प्रोफेशनल प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। आयोजक मोहम्मद तौफीक एवं मॉडल सौम्या ने प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता एवं नगर पालिका के नामित सभासद कुँवर विनय सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। इसके बाद सरस्वती वंदना और ग्रैंड मेकअप सेमिनार आयोजित किया जाएगा। मेकअप सेमिनार में नई


दिल्ली की सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट लवली चौधरी मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगी। वहीं कानपुर से रोहिना शहनवाज, महजबीन खान, अलीज़ा और तबस्सुम सिद्दीकी तथा उन्नाव की मेकअप आर्टिस्ट रश्मि पटेल प्रोफेशनल एवं ब्राइडल मेकअप के साथ-साथ ब्यूटी इंडस्ट्री में सफल करियर बनाने की बारीकियां सिखाएंगी।

कार्यक्रम में ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता, मॉडलिंग रैंप शो एवं डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। रैंप पर मॉडल्स अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहेंगी। इस अवसर पर 'पैराडाइज ऑफ यूपी अवॉर्ड' के तहत प्रदेश के टॉप-30 मेकअप आर्टिस्टों को मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सेलिब्रिटी गेस्ट डीजे निशी एवं डीजे रिबेल रहेंगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाजसेवी विजय प्रताप सिंह, होटल शिवा इन के प्रबंधक संजय शुक्ला, बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक विशाल कुमार, सर्व धर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, डॉ. मनीष सेंगर, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उन्नाव के सभापति अमित मिश्रा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के महामंत्री विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, समाजसेवी महेश गुप्ता, फैज़ खान, मोहम्मद फैज़, फैशन डिज़ाइनर हिना जमाल, कनिष्का त्रिवेदी, रजत सिंह, भावना सिंह, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, मेकअप आर्टिस्ट दीपांजलि, लक्ष्मीकांत, आशीष वर्मा, अम्बुज सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और उभरती प्रतिभाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे विशेषज्ञों से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने करियर को नई दिशा दे सकें। मेकअप इंडस्ट्री में रोजगार एवं स्वरोजगार की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए यह आयोजन विशेष रूप से प्रशिक्षण, प्रतिभा निखारने और सम्मान पर केंद्रित रखा गया है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश के प्रसिद्ध एंकर एवं स्टैंडअप कॉमेडियन लक्ष्य निगम करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान मोहम्मद तौफीक, कनिष्क त्रिवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages