जनता के दिलों में जगह, अपराधियों में खौफ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 14, 2026

जनता के दिलों में जगह, अपराधियों में खौफ

भिटौरा चौकी प्रभारी संजीव कुमार की कार्यशैली बनी मिसाल

फतेहपुर, मो शमशाद । हुसैनगंज थाना क्षेत्र की भिटौरा पुलिस चौकी इन दिनों अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। चैकी प्रभारी संजीव कुमार की सक्रियता, सरल व्यवहार और त्वरित कार्रवाई ने आमजन के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौकी पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाता है, उसकी समस्या गंभीरता से सुनी जाती है और नियमानुसार तत्काल समाधान का प्रयास किया जाता है। करीब दो माह पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा भिटौरा चौकी की जिम्मेदारी संजीव कुमार को सौंपी गई थी। जिम्मेदारी संभालने के बाद से उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे

भिटौरा चौकी प्रभारी संजीव कुमार।

क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि चैकी प्रभारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए क्षेत्र में कोई जगह नहीं है। यही वजह है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का खौफ बना हुआ है और क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में कमी महसूस की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार चैकी प्रभारी का व्यवहार ही उनकी सबसे बड़ी पहचान बन गया है। वे फरियादियों को बैठाकर धैर्यपूर्वक उनकी बात सुनते हैं और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं। इससे लोगों का पुलिस पर विश्वास लगातार बढ़ा है और छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो जा रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि यदि जिले के सभी थानों और चैकियों में इसी तरह संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाए तो आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भिटौरा चैकी की कार्यशैली वर्तमान में जनसुनवाई और प्रभावी पुलिसिंग का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आ रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages