क्रूरतापूर्वक ट्रक में ठूंसकर ले जाए जा रहे 58 बेजुबान पशु बरामद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 12, 2026

क्रूरतापूर्वक ट्रक में ठूंसकर ले जाए जा रहे 58 बेजुबान पशु बरामद

कालिंजर पुलिस ने गिरफ्तार कियेे जबलपुर के 6 तस्कर 

कालिंजर /बांदा, के एस दुबे । जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कालिंजर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गिरधरपुर मोड़ के पास से चेकिंग के दौरान मध्य प्रदेश से आ रहे एक 10 चक्का ट्रक को रोककर, उसमें क्रूरतापूर्वक क्षमता से अधिक लादे गए 58 बेजुबान पशुओं को मुक्त कराया है। मौके से पुलिस ने जबलपुर निवासी 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार के निकट पर्यवेक्षण में कालिंजर थाना प्रभारी दारा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 10 जुलाई की सुबह गश्त और चेकिंग पर थी।


इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले की तरफ से एक ट्रक में भारी संख्या में पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सतर्क हुई पुलिस टीम ने गिरधरपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर दी और संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। जब पुलिस टीम ने ट्रक (10 चक्का) की तलाशी ली, तो उसमें बेरहमी से क्षमता से अधिक बेजुबान पशु भरे हुए थे। ट्रक से कुल 14 नग भैंस और 44 नग पड़वा (कुल 58 पशु) बरामद किए गए। पुलिस ने सभी पशुओं को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया और परिवहन में इस्तेमाल हो रहे ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए छह आरोपी मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के रहने वाले हैं समीर खान पुत्र जहीर निवासी आजाद नगर, थाना हनुमान ताल, कबीर पुत्र गुलाम, उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम टक्कर ग्राम, फिरोज खान पुत्र शेख लतीफ निवासी गाजी नगर, थाना गोहलपुर, सकील पुत्र मो0 बहीद कुरैशी निवासी ग्राम मण्डी मदार टेकरी, थाना हनुमान ताल, जाकिर पुत्र मो0 साबिर निवासी ग्राम गली मदार टेकरी, थाना हनुमान ताल, रेहान पुत्र मुईनुद्दीन निवासी ग्राम दरूल उलूम, थाना हनुमान ताल, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कालिंजर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 90/26 धारा 11(1)(डी) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल राजमणि यादव और कांस्टेबल विमलेश सरोज शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages