जम्मू-कश्मीर में धारा 370 व 35ए को हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
फतेहपुर, मो शमशाद । गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने आये कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का जनपद में प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के क्रम में स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-माला व गगनचुंबी नारों से क्षेत्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया गया। वहीं जगह जगह लोगों ने प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
![]() |
| स्वागत कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान प्रस्तुत करते अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी। |
उत्साही कार्यकर्ता निश्चित समय से पूर्व ही छिवली नदी, चैडगरा, मलवां, बरौरा, मेडिकल कॉलेज, नऊवाबाग, डाक बंगला, सदर अस्पताल, पत्थरकटा चैराहा, पटेलनगर में एकत्रित हुए। सभी निश्चित स्थानों पर स्वागत उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पखवाड़ा के अन्तर्गत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने पर विधानसभा स्तर पर संयुक्त रूप से जनप्रतिनिधिगण व पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा संगठनात्मक संरचना पर चर्चा की गई, उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा अपना बलिदान देकर राष्ट्र प्रथम रखते हुए संगठन को मजबूत किया गया है। संगठन का आधार कार्यकर्ता होता है, और वही कार्यकर्ता के आचरण व व्यवहार से समाज संगठन के स्वरूप को देखता और समझता है। इसलिए हमें अनुशासन में रहकर समर्पित दृष्टिकोण के साथ पार्टी के विचारों व भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी सदैव एक राष्ट्र, एक निशान एक प्रधान की सोंच को प्रतिबद्ध रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके विचारों पर आगे बढ़ा रहे हैं। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम से पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी फैजान रिजवी द्वारा वंदेमातरम की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, विधायक राजेंद्र पटेल, विकास गुप्ता, पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्षगण आशीष मिश्रा, दिनेश बाजपेई, रमाकांत त्रिपाठी, प्रमोद द्विवेदी, मुखलाल पाल, जिला महामंत्री सुशीला मौर्या, पंकज त्रिवेदी, पुष्पराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, नीरज सिंह, पंकज त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव प्रवीण सिंह, विमलेश पांडेय, सुनीता गुप्ता, अर्चना त्रिपाठी, प्रसून तिवारी, सन्तोष गुप्ता नेता, अरिमर्दन सिंह, ओम मिश्रा, विकास पासवान, सुरेन्द्र सोनकर, सुमित द्विवेदी, रामप्रकाश गुप्ता, आशीष तिवारी, अमित तिवारी, रमनजीत सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन संयोजक पंकज त्रिपाठी ने किया। सह संयोजक के रूप में विमलेश पांडेय व अरिमर्दन सिंह ने दायित्व निर्वहन किया।


No comments:
Post a Comment