सीएसए में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधों का किया गया रोपण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 1, 2026

सीएसए में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधों का किया गया रोपण

कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में अमृत हरित महाभियान महोत्सव के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। विद्यार्थी प्रशिक्षण प्रक्षेत्र, छात्रावासों एवं पुराना दुग्धशाला प्रक्षेत्र सहित विश्वविद्यालय के छ: प्रमुख स्थानों पर इस अभियान के अंतर्गत लगभग 1000 पौधों का रोपण किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं की भागीदारी से पौधों की नियमित देखरेख और संरक्षण को सुनिश्चित करना है।। पौधारोपण कार्यक्रम में कुलपति डॉ संजीव गुप्ता तथा निदेशक, अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारियों सहित अनेक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि देश के ओजस्वी “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का नारा दिया है, यह केवल पर्यावरणीय


जागरूकता नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक भी है और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण प्रदान कर सकते हैं। कुलपति ने कहा कि “वृक्ष हमें जीवनदायिनी प्राणवायु प्रदान करते हैं, उनकी रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है। यदि हम आज पेड़ लगाएंगे तो कल हमारी आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रहेंगी। इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना है, बल्कि समाज में हरित क्रांति के प्रति जन-जागरूकता फैलाना भी है। विश्वविद्यालय के डॉ.खलील खान ने कहा कि यह वृक्षारोपण अभियान विश्वविद्यालय में एक सप्ताह तक चलेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages