मेडिकल कॉलेज के पास कथित जुए की फड़ का वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 12, 2026

मेडिकल कॉलेज के पास कथित जुए की फड़ का वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के निर्देश

बांदा, के एस दुबे । शहर के मेडिकल कॉलेज के पास स्थित जमुनी पुरवा क्षेत्र का बताया जा रहा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों के जुआ खेलने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो यह सार्वजनिक स्थान पर अवैध जुआ संचालन का गंभीर मामला हो सकता है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो कब का है और वास्तव में उसी स्थान का है या नहीं। इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता, स्थान और समय की जांच की जा रही है। जांच में यदि वीडियो सही पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, कुछ स्थानीय लोगों और सूत्रों के हवाले से यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि क्षेत्र में जुए के संचालन को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। यहां तक कि कथित रूप से नियमित अवैध वसूली के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। वही सूत्र का आरोप है कि जुआ खिलवाने वाले संचालक के द्वारा कोतवाली नगर पुलिस 1 दिन का ₹3000 एक पर से दिया जाता है इसलिए जुआ माफिया पर कोई कार्य वाही नहीं की जाती शहर के कई जगहों पर इस समय जुआ खुलेआम दिनदहाड़े चलता है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages