नौ लाख की बैंक लूट का था मास्टरमाइंड
फतेहपुर, मो शमशाद । औंग थाना क्षेत्र में वर्ष 2014 में हुई नौ लाख रुपये की सनसनीखेज लूटकांड के मुख्य आरोपी और पचास हजार रुपये के इनामी बदमाश को आखिरकार बारह वर्ष बाद एसटीएफ लखनऊ और औंग पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बताते चलें कि 22 दिसंबर 2014 को कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अहीपुर गांव निवासी श्रीपाल पांडेय बैंक ऑफ इंडिया से नौ लाख रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा कर बाइक के हैंडल में टंगा रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। घटना के संबंध में थाना औंग में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसटीएफ
![]() |
| पुलिस टीम की गिरफ्त में इनामी लुटेरा। |
मुख्यालय लखनऊ की टीम ने स्थानीय थाना औंग पुलिस के सहयोग से वांछित आरोपी बाबा उर्फ मुन्ना उर्फ हसीनउल्ला पुत्र हम्मन उर्फ सनाउल्ला निवासी वज्जूपुर हड़ही थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इस लूटकांड का मास्टरमाइंड था। उसके अन्य साथी अखिलेश पाल, राजकिशोर कुमार, अजय उर्फ हीरालाल और जावेद पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उनके कब्जे से लूट के चार लाख रुपये भी बरामद की किए जा चुके थे, जबकि मुख्य आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध थाना औंग में लूट एवं अन्य धाराओं सहित पहले से मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक शिवनेत्र सिंह, एसटीएफ के उपनिरीक्षक मनोज सिंह, उपनिरीक्षक रामनरेश, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, कमांडो राम विलास शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment