दिव्यांग युवक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और रुपये छीनने का लगाया आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 1, 2026

दिव्यांग युवक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और रुपये छीनने का लगाया आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

बाँदा, के एस दुबे । गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम जमरेही निवासी एक दिव्यांग युवक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर चौकी प्रभारी समेत कुछ पुलिसकर्मियों पर मारपीट, धमकी देने और रुपये छीनने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और अपना मेडिकल कराने की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, राममिलन प्रजापति पुत्र मुन्ना प्रसाद प्रजापति का आरोप है कि 19 जून 2026 को गांव में बिजली के केबल जोड़ने को लेकर हुए विवाद के दौरान सुमेर प्रसाद, दुर्गेश, रामकुमारी सहित अन्य लोगों ने उनके


साथ मारपीट की और बाद में उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा दी। पीड़ित का आरोप है कि 27 जून 2026 को खुरहंड चौकी में चौकी प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, शिकायत करने पर कई मुकदमे लगाने की धमकी दी और 3,500 रुपये भी छीन लिए। पीड़ित ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। राममिलन प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, मेडिकल परीक्षण कराने और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages