राम मंदिर दानपात्र चोरी पर हिंदू महासभा आक्रोशित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 1, 2026

राम मंदिर दानपात्र चोरी पर हिंदू महासभा आक्रोशित

दोषियों पर बुलडोजर कार्रवाई की उठाई मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक बुधवार को आईटीआई रोड स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर के दानपात्रों में हुई चोरी की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई। साथ ही बिहार के भोजपुर जिले में युवा भरत तिवारी की कथित पुलिस कार्रवाई में हुई मौत पर भी शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक को संबोधित करते वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि श्रीराम मंदिर के दानपात्रों में चोरी की घटना करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था पर सीधा प्रहार है। उन्होंने मांग की कि घटना में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के साथ उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जाए तथा इस पूरे प्रकरण के मास्टरमाइंड को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। सरकार वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर अयोध्या के संतों और साधु-सन्यासियों का नया ट्रस्ट गठित करे, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। निर्णय लिया गया कि दोनों मामलों को लेकर आगामी 13 जुलाई को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा, जिसमें दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और अन्य मांगें उठाई जाएंगी। बैठक में प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ. प्रमोद पांडेय, संतोष नेता, मूलचंद गुप्ता, एसके गुप्ता, मुकेश चैरसिया, राज शर्मा, अनमोल शुक्ला, श्रवण कुमार, महिला जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता, सुधा सिंह, ओमलता मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages