सीसी रोड निर्माण कराए जाने के संबंध में बीडीओ व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2026

सीसी रोड निर्माण कराए जाने के संबंध में बीडीओ व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । ग्राम पंचायत रानीपुर के मजरा ग्राम राछा निवासी ह्रदय राम श्रीवास पुत्र अयोध्या प्रसाद  जो की बांदा जिले के बिसंडा ब्लाक के अंतर्गत आता है, पूर्व में दिए गए ज्ञापन खंड विकास अधिकारी बिसंडा एवं उप जिलाधिकारी बबेरू को बताया गया है कि, सीसी रोड का निर्माण शिवपूजन श्रीवास के दरवाजे से लेकर हृदय राम के श्रीवास के दरवाजे तक 100 मीटर सीसी रोड प्रस्तावित थी, जिसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था, जो की 80 मी ही सीसी निर्माण कार्य करके समाप्त कर दिया गया था, और प्रधान उग्रसेन व सचिव हर्ष कुमार एवं ठेकेदार शंकर प्रसाद द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था, की मौके में मैटेरियल को मंगवाकर निर्माण कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा, परंतु ग्रामीणों को झूठा आश्वासन मिला, मौके में खड़ी मिकचर मशीन को ठेकेदार शंकर


प्रसाद एवं प्रधान उग्रसेन ने वापस मंगवा लिया है, पंचायत सहायक रोहित को बुलवाकर जियो टैग सीसी रोड का करवा दिया गया, अधूरा पड़े काम को संपूर्ण कार्य दिखाकर समाप्त कर दिया, जो कि अभी 20 मी सीसी रोड अधूरी पड़ी है कहा की जिम्मेदार अधिकारियों से हम मांग करते हैं कि जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और अधूरे पड़े कार्य को पुनः सीसी निर्माण कार्य  संपन्न कराया जाए, जब तक सीसी रोड का अधूरा  काम पूरा नहीं होता तब तक के लिए बजट पर रोक लगाई जाए, इस मौके मे सुलदीप भोला प्रसाद बाला प्रसाद रामचंद्र शिरोमन अजय श्रीवास प्रमोद यादव रामभवन यादव गंगा गुप्ता फूलचंद श्रीवास मोनू श्रीवास आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages