बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील परिसर शुक्रवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी की अगवाई में समगरा, मरका, सांडा गोड़ा चरका मटेहना, मुड़वारा आदि गांव मे नहर विभाग के द्वारा किसानों के नए नंबर में जबरन पत्थर गड्डी किए जाने से नाराज किसानों के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर नारेबाजी प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपा है, की चकबंदी के समय विभाग के द्वारा किसानों के चेकों को नहर से सटाकर नापे गए थे किसानों के बंदे नंबर में नहर विभाग के द्वारा
पत्थर गाड़ी की जा रही है जो पूरी तरह से गलत है पहले किसानों के खेतों की नपाई की जाए फिर नहर की जमीन निकल जाए अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम तहसील व जनपद में फिर भी नहीं हुआ तो लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान करवाएंगे अन्यथा की स्थिति में किस आत्मदाह और फांसी लगाने पर मजबूर होगा. इस मौके पर जिला अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी श्रवण मिश्रा कुलदीप सिंह सहित अन्य किसान व भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक के पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment