देवेश प्रताप सिंह राठौर
उत्तर प्रदेश, झांसी डॉक्टर्स डे के अवसर पर सावित्री दंत नर्सिंग होम के वरिष्ठ डॉक्टर रोबिन श्रीवास्तव को उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें कमिश्नर झांसी विमल कुमार दुबे IAS द्वारा सम्मानित किया गया, डॉ रॉबिन श्रीवास्तव दंत चिकित्सक सावित्री हॉस्पिटल को दंत चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, की तरफ से बिमल कुमार दुबे IAS कमिश्नर झांसी, एवं प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ सुधीर कुमार, प्रेसिडेंट NIMA डॉ प्रमोद गुप्ता द्वारा तथा जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ रविंद्र कुमार सक्सेना आदि के द्वारा डॉक्टर्स डे पर सम्मानित किया गया।
दंत चिकित्सक के रूप में झांसी में सावित्री दंत चिकित्सालय के रूप में एक बड़ा नाम है। तथा सावित्री दंत चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉक्टर आरपी श्रीवास्तव जो पूर्व में दंत विभाग झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर रह चुके हैं,स्वर्गीय इंदिरा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री के द्वारा उनके कार्यों के आधार पर डॉक्टर आर पी श्रीवास्तव को प्रशस्त्र पत्र से सम्मानित किया गया था। झांसी बुंदेलखंड में उनसे अनुभवी दंत चिकित्सक के क्षेत्र में आज उनका एक नाम है और उनका इलाज बहुत ही अच्छा और विश्वसनीयता के साथ लोगों के मन में एक अच्छी छवी बनी हुई है।


No comments:
Post a Comment