Pages

Wednesday, July 8, 2026

सीएसए के दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक

 कानपुर, प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ.संजीव गुप्ता ने बुधवार को दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पिछले हुए कार्यों की प्रगति का  आकलन किया और अन्य कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, निदेशक तथा आगामी दीक्षांत समारोह के लिए गठित विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं सह-अध्यक्ष उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय का एक महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए सभी तैयारियां समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी


होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। कुलपति ने समितियों से नियमित रूप से अपने कार्यों की समीक्षा करने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने की बात कही। कुलपति ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment