कानपुर, प्रदीप शर्मा - गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज सुंदर नगर की वित्तविहीन शिक्षिकाओं द्वारा नियुक्ति एवं वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर बुधवार को धरना दिया गया। शिक्षिकाओं का कहना है कि उच्च न्यायालय में इन शिक्षिकाओं के नियुक्ति एवं वेतन संबंधी याचिका को लेकर प्रबंधक द्वारा गलत सूचनाएं भेजी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधक से कहने के बाद भी उन्होंने वार्ता के लिए नहीं बुलाया जिससे शिक्षिकाओं मैं धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है। धरने की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
डॉ शैलेन्द्र द्विवेदी,जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, महामंत्री डॉ राहुल मिश्रा, शैलेन्द्र अवस्थी आदि संगठन के लोग भी वहां पहुंचे। धरने में शिक्षिकाएं रविंदर कौर, सुरिंदर कौर, अमित कौर ,मनप्रीत कौर, दलजीत कौर, रविंदर कौर(द्वितीय), अनिता अवस्थी मौजूद रही

No comments:
Post a Comment